कोतवाली में पुलिस के सामने ही कर डाली सौतन की पिटायी,पति छुड़ाता रह गया

इरफान अहमद
रुड़की। युवक से फोन पर बातचीत और व्हाट्सएप्प चैटिंग को लेकर एक कश्मीरी युवक की दो पत्नियों के बीच हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप धारण कर लिया। कोतवाली में पुलिस के सामने ही एक पत्नी ने अपनी सौतन की पिटायी कर डाली। अचानक हुए इस घटनाक्रम में पुलिस देखती रह गयी और पति और उसकी बहन छुड़ाते रह गए।
अरमान नामक खानाबदोश कश्मीरी का परिवार यहां गंगनहर कोतवाली अंतर्गत तेलीवाला में रहता है। उसकी एक बहन के साथ दो पत्नियां है। आरोप है कि एक पत्नी किसी युवक से फोन पर बात और व्हाट्सएप्प चैटिंग करती थी। अरमान की बहन ने आज उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसे लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। पीछे पीछे दूसरी पत्नी और बहन भी आ गयी। यहां दूसरी पत्नी की युवक से बात करने वाली पत्नी के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। देखते देखते उसने उसकी पिटाई भी कर डाली। अचानक हुई घटना को पुलिस देखती रह गयी,जबकि अरमान और उसकी बहन दोनों पत्नियों को छुड़ाते रह गए। बाद में मारपीट करने वाली पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के समय कोतवाल मौजूद नही थे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2019 के सम्बंध में समस्त एआरओ, नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

Next post

हे मां गंगा जब तक घाटों पर गंदगी मिलती रहेगी, सफाई में जुटे रहेंगे – टीम बीइंग भगीरथ

Post Comment