अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज,एएसडीएम के रीडर ने दर्ज कराया मामला

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की क्षेत्र में खनन माफिया से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि सिविल लाइन कोतवाली में तैनात होमगार्ड यशपाल निवासी हथियाथल कोतवाली मंगलौर ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर खनन माफिया से पैसे ले रहा था। 500 के नोट भी गिन रहा था। किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।मामला प्रशासन के आला अधिकारीयों को पता चला तो हड़कंप मच गया । डीएम के निर्देश पर एएसडीएम के रीडर जितेंद्र कपूर ने कोतवाली सिविल लाइंस रूड़की में पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर होमगार्ड यशपाल के खिलाफ भ्रटाचार अधिनियम एवं डरा धमकाकर अवैध वसूली के मामले में आज मुकदमा दर्ज किया है

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment