आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के परिवारों के लिए जुटाई मदद, उप जिलाधिकारी को सौंपा ₹8500 का चेक, जीता सबका दिल

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
भगवानपुर प्रभारी मो मुकर्रम मलिक

भगवानपुर गत 14 फरवरी को पुलवामा आत्मघाती हमले में भारत के 44 जवान शहीद हुए थे जिससे पूरा देश शहीदों के परिवार को सांत्वना एवम अपनी अपनी ओर से मदद भी कर रहा है इसी कड़ी में आज गांव मानकपुर आदमपुर के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाल संसद के छात्र-छात्राओं ने अपनी पॉकेट मनी से ₹8500 जुटा कर शहीदों के परिजनों की सहायता हेतु एक चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम एसडीम भगवानपुर श्री दीपेंद्र सिंह नेगी को दिया एसडीम भगवानपुर ने कहा यह छात्र-छात्राओं का देश प्रेम है जिन्होंने अपनी पॉकेट मनी से शहीदों के परिजनों के लिए दी है मैं ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देता हूं उक्त स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई देता हूं छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित हुए अनुभव एडवोकेट ने कहा मानकपुर आदमपुर के स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है यह हमारे बच्चों को देशभक्ति की भावना सिखाता है इस अवसर पर छात्रा कुमारी हिमानी, कुमारी मनीषा, कुमारी प्रिया ,वंश कुमार, खुशी सैनी, कुमारी वंदना ,प्रधानाचार्य विराज सैनी अध्यापक पंकज कुमार अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह अनुभव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

ब्रेकिंग न्यूज़ रुड़की की पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट-छह युवतियां और युवक हिरासत में…….

Next post

कम्पनी में कार्य करते समय कर्मी का कटा हाथ, पीजीआई अस्पताल में रेफर, विधायक ने दिलाया उचित मुआवजा

Post Comment