कम्पनी में कार्य करते समय कर्मी का कटा हाथ, पीजीआई अस्पताल में रेफर, विधायक ने दिलाया उचित मुआवजा

हरिद्वार ब्यूरो अमित मंगोलिया
भगवानपुर प्रभारी मो मुकर्रम मलिक

भगवानपुर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्य करते समय मशीन की चपेट में आकर कर्मी का हाथ कट गया। शुक्रवार को भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिटेक कंपनी में कार्य कर रहे बृहमपाल का हाथ मशीन की चपेट में आकर कट गया। यह देख कंपनी स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में बृहमपाल को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर विधायक ममता राकेश कंपनी पहुंच गई। उन्होंने पेंशन और 5 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया। इस मौके पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि एक हाथ कटने से व्यक्ति कुछ कार्य नहीं कर पाता हैं। इसलिए उनके परिवार की सहायता की गई हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के परिवारों के लिए जुटाई मदद, उप जिलाधिकारी को सौंपा ₹8500 का चेक, जीता सबका दिल

Next post

युवा मोर्चा के बाईक रैली को मदन कौशिक ने दिखाई झंडी-यातायात के नियमों का उल्लंघन-सीपीयू बनी मूकदर्शक

Post Comment