रुड़की ज़हरीली शराब मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर पर गिरी गाज़

इरफान अहमद
रुड़की जहरीली शराब कांड में ड्रग्स इंस्पेक्टर पर विधानसभा की जांच समिति की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए ड्रग इस्पेक्टर नीरज कुमार को उनके पदभार से हटा दिया गया है। जहरीली शराब कांड पर विधानसभा सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने इस प्रकरण की जांच को विधायक खजान दास की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित थी। इस समिति के सदस्यों ने 17 फरवरी को भगवानपुर क्षेत्र के 14 प्रभावित गांवों का दौरा किया था। लोगों ने जांच समिति को बताया कि शराब में मिलावट के लिए रुड़की स्थित एक गोदाम से केमिकल सप्लाई किया गया था। शराब में इसकी मिलावट ज्यादा होने पर ही मौतें हुईं थी। समिति ने गोदाम का निरीक्षण न करने पर रुड़की के ड्रग्स इंस्पेक्टर की भूमिका को संदिग्ध माना है। समिति के सदस्यों ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की थी। सरकार ने नीरज कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उनसे सिर्फ ड्रग इन्स्पेक्टर हरिद्वार का चार्ज हटाया है इस संबंध में 8 मार्च को आदेश जारी हुए हैं

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment