उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, 4 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड ब्यूरो
उत्तराखंड : मोसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में आज ओले गिर सकते हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। विभाग की मानें तो मौसम का यह मिजाज मंगलवार को भी बना रहेगा। हालांकि 13 मार्च को राहत मिल सकती है, जबकि 14 मार्च को फिर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment