दो पेशेवर इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गए । इस मुठभेड़ में पुलिस के एक इन्स्पेक्टर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

ब्यूरो चीफ मोहम्मद शानू*
*जिला बाराबंकी उ. प्र.
सह संपादक अमित मंगोलिया

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई । जिसमें सीतापुर जनपद के दो पेशेवर इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गए । इस मुठभेड़ में पुलिस के एक इन्स्पेक्टर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार ये दोनों अपराधी कल एक बाइक चोरी करके भागे थे और यह एक बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस मुठभेड़ में इन्हें मार गिराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि पुलिस सूचना मिली थी कि जिला सीतापुर के दो पेशेवर अपराधी जुबेर पुत्र अब्बास और लोमस पुत्र रामकिशुन थाना रामनगर में एक बाइक लूट कर भागे है । इस सूचना पर पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जनपद में अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। तभी सूचना मिली कि यह दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से आ रहे है । पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन दोनों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में यह दोनों अपराधी गम्भीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल में इनकीं मौत हो गयी।
इस मुठभेड़ में इन्स्पेक्टर बड्डूपुर सुमित श्रीवास्तव के साथ इसी थाने में तैनात कांस्टेबल शमशुल हसन को भी गोली लग गयी और दोनों पुलिसकर्मियों का जिलाअस्पताल में इलाज चल रहा है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए दोनों अपराधियों पर 3 -3 दर्जन से अधिक आपराधिक अभियोग दर्ज है और इन पर क्रमशः 50,000 और 25000 का इनाम घोषित था। दोनों अपराधी जिले में बड़ी घटना अर्थात बैंक लूट की घटना को अंज़ाम देने वाले थे ।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment