थाना पिरान कलियर अध्यक्ष ने अंतर्राष्टीय ड्रग्स दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

पिरान कलियर रिपोटर अनवर राणा

*अंतर्राष्टीय ड्रग्स दिवस पर बुधवार को कलियर पीपल चोक पर थाना पिरान कलियर पुलिस ने जनप्रतिनिधियो व मेडिकल स्टोर स्वामियों के साथ ड्रग्स जैसी भयानक कुरीति से बच्चों व नोजवानो को बचाने के लिये नुकड़ सभा का आयोजन कर जनता को जागरूक करने की अनूठी पहल की।इस मौके पर क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।क्षेत्र की जनता को नशे व ड्रग्स के सेवन व कारोबार से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा कर लोगो को जागरूक किया गया।वही थाना अध्यक्ष अजय सिंह ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को चेतावनी देते हुवे कहा कि क्षेत्र में अगर किसी स्टोर स्वामी ने पूर्व की भांति नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करने की कोशिश की तो उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही नशे के मक्कड़ जाल में फंसे नोजवानो को बचाया जा सकता है।जनता को पुलिस का सहयोग कर अपने अपने क्षेत्र में नशीली दवाइयों व ड्रग्स के अवैध कारोबारियों की जानकारी तुरन्त पुलिस को देनी होगी ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।*

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

*बाराबंकी* आपके जाने माने पूर्व पार्षद इश्तियाक अली पुत्र फैसल अली लखनऊ के किसी भी सीट से लड़ सकते है MLA का चुनाव

Next post

दो पेशेवर इनामी बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गए । इस मुठभेड़ में पुलिस के एक इन्स्पेक्टर और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

Post Comment