कांग्रेसियों ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद
सहसंपादक अमित मंगोलिया

रुड़की नगर निगम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस नेताओं ने वार्ड 38, 39, 40 की संयुक्त बैठक श्याम नगर स्थित बी.डी.एस. पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एम.एन. सक्सेना एवं संचालन मनोज जयन्त ने किया।
बैठक के उपरान्त दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई, उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बूथ मैनेजमेंट के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को 5 या उससे अधिक लोगों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच में ले जाएंगे तो जनता निश्चित रूप से उन्हें कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देगी।
बैठक में मुख्य रुप से श्याम सिंह नाग्यान, प्रेम सागर पुरी, सुरेंद्र सिंह सैनी, दिनेश शर्मा, योगेश धीमान, समय सिंह सैनी, बलदेव सिंह, हेमेंद्र चौधरी, विकास त्यागी, आशीष सैनी, हनी देव, मंजू कश्यप, मीरा धीमान, सुधीर शांडिल्य, हुकम सिंह, विशाल वर्मा, डा. अफजल, जसविंदर सिंह एड., भूपेंद्र दीवान, दीपचंद सैनी, भानु प्रताप बौठियाल, आकाश सक्सेना, मुबस्सिर अहमद, रईस अहमद, त्रिलोकी नाथ, मेहर चन्द जाटव, मोहित धीमान, सचिन कुमार सहित अनेक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

रुड़की के बंधा रोड पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव,महिला समेत दो घायल पुलिस ने लाठीयां फटकारकर भीड़ को दौड़ाया

Next post

जानिये कहा किया कांवड़ मेले में रास्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्णय ट्रस्ट रजि0 की टीम ने व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशाशन का सहयोग

Post Comment