रुड़की के बंधा रोड पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव,महिला समेत दो घायल पुलिस ने लाठीयां फटकारकर भीड़ को दौड़ाया

रूड़की रिपोटर इरफान एहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया
रूड़की के बंधा रोड़ पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों में पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई।हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को भी दोनों पक्षों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ओर से चले ईंट पत्थरों में एक युवक घायल हुआ है जबकि एक महिला को हाथ मे चोटें आईं है।
दअरसल बंधा रोड़ पर नवाबी और भूरे का आसपास मकान है आरोप है कि नवाबी के मकान की छत से अचानक पानी आने लगा जिसका भूरा पक्ष ने विरोध किया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई दोनों पक्षों की ओर से जमकर काफी देर तक ईंट और पथराव होता रहा।
इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थरों से भूरे के मकान पर हमला बोल दिया जिसमें इमराना नाम की महिला के हाथ मे गंभीर चोट लगी है आरोपियों ने घर का वाश बेसन और अन्य सामान भी तोड़ फोड़ दिया। मौके पर भूरा पक्ष ने शाहरुख के सिर में ईंट से हमला कर घायल कर दिया जिसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों में हंगामा और चीख पुकार की आवाज़ सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा होगई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भूरे को हिरासत में लिया है फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार बरसात से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में हर संभव प्रयास कर रही है तथा समय से पूर्व आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही

Next post

कांग्रेसियों ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

Post Comment