थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त को एक अवैध चाकू और ढाई सौ ग्राम चरस के साथ धर दबोचा

मीडिया प्रभारी मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

छुटमलपुर। थाना फतेहपुर कार्यवाहक थानाध्यक्ष अजय कुमार गौड़ के निर्देशन में चलाया धरपकड़ अभियान में फैजान पुत्र दुधली ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर को एक अवैध चाकू व ढाई सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर के सूचना देने पर कार्यवाह थाना अध्यक्ष अजय कुमार गौड़ ने तुरंत कार्रवाई कर ग्राम गंदेवड़ा के पास से कच्चा मार्ग जाने वाला नानका अड्डे के पास धर दबोचा।थानाध्यक्ष अजय कुमार गौड़ ने बताया कि अभियुक्त पहले ही विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहा था मु०अ०स०140/19 धारा 307व मु०अ०स०141/19धारा 3/5 ,8क Csधाराओं में नाम पंजीकृत था। अभियुक्त के विरुद्ध 8/20एनडीपीएस एक्ट व धारा 4/25 एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक दीपचंद उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार व हेड कांस्टेबल भूदेव कांस्टेबल अनिल गुप्ता,नरेश व देवेंद्र मौजूद थे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री जी की समीक्षा के बिन्दुओ पर कार्यवाही न करने वाले थानाध्यक्ष नपेंगे – पुलिस अधीक्षक

Next post

महानगर रुड़की क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक रुड़की के संभावित नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

Post Comment