नैनीताल हाईकोर्ट ने रुड़की नगर निगम व नगर पंचायत सेलाकुई में दो माह में चुनाव कराने के निर्देश दिये

रूड़की रिपोटर इरफ़ान एहमद
सहसंपादक अमित मंगोलिया
रुड़की नैनीताल हाई कोर्ट ने रुड़की नगर निगम व नगर पंचायत सेलाकुई में दो माह के भीतर चुनाव कराने के आदेश दिए हैं । कोर्ट ने साफ किया है कि चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर कराने होंगे। मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन व आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ ने पिछले दिनों इससे संबंधित याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिय था। रुड़की नगर निगम के पूर्व मेयर यशपाल राणा व अन्य ने याचिका दायर कर कहा है कि राज्य सरकार ने पाडली व रामपुर गुजर को 2015 में नगर निगम में शामिल किया था, लेकिन सरकार द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से पिछले साल दिसंबर में नोटीफिकेशन जारी कर इन दो गांवों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर कर दिया जो नियम विरुद्ध है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि एक बार अगर किसी गांव को नगर निगम में शामिल कर लिया गया है तो उसे बाहर करने का कोई भी प्रावधान नहीं है। साथ ही दोनों गांवों को नगर निगम से बाहर करने का कोई कारण ग्रामीणों को नहीं दिया गया है। जिसकी वजह से अभी तक नगर निगम का चुनाव नहीं हो पाया। कोर्ट ने पुराने परिसीमन के आधार पर चुनाव कराने के आदेश पारित किए हैं। इस आदेश के बाद सरकार को दोनों गांवों को निगम में शामिल कर चुनाव कराने होंगे।
समझ ले क्या है पुराना परिसीमन
रुड़की नगर निगम का पुराना परिसीमन यह है कि शेरपुर खंजरपुर सफीपुर सलेमपुर मतलबपुर सुनहरा के साथ ही रामपुर और पाड़ली रुड़की नगर निगम का हिस्सा है। वही साउथ सिविल लाइंस कर्नल एंक्लेव आदि नया क्षेत्र पुराने परिसीमन का हिस्सा नहीं है। यानी कि जो आदेश दिए गए हैं उसमें रामपुर और पाडली को शामिल करते हुए चुनाव होगा साउथ सिविल लाइंस वाला नया क्षेत्र रुड़की नगर निगम के चुनाव में नहीं है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

लाईन पुलिस ने किया पचास हज़ार की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार,दो की तलाश जारी सिविल लाईन पुलिस ने किया पचास हज़ार की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

Next post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने किया कावड़ सुरक्षा को लेकर अचानक काली नदी चौकी का किया निरीक्षण

Post Comment