वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने किया कावड़ सुरक्षा को लेकर अचानक काली नदी चौकी का किया निरीक्षण

मीडिया प्रभारी मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

*गागलहेडी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने आकर काली नदी चौकी जो कि उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा हुआ है चौकी पर आकर किया निरीक्षण एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा शिवभक्तों को लेकर काली नदी चौकी पर व्यवस्था बहुत सुंदर पाई गई। व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी व काली नदी चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी की व्यवस्था पूर्ण रूप से पाने पर सराहना भी की ओर बताया काली नदी चौकी पर 6:00 बजे शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ओर कहा कावड़ियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है इस मौक़े पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी शिव भक्तों को कावड़ मित्र की ड्रेस भी बांटी गई। एसएस पी दिनेश कुमार पी ने कहा कावड़ियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म हैं।ओर कहा सहारनपुर से लेकर काली नदी चौकी तक विभिन्न संस्थानों द्वारा सभी कावड़ सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं वो सराहनीय है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment