श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आई महिला और उसका साथी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आई महिला और उसका साथी गिरफ्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुए विस्फोट के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली 21 वर्षीय महकदीप कौर और उसके 23 वर्षीय साथी देवेंद्र सिंह को दबोचा गया है। जांच में सामने आया है कि महकदीप पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स के संपर्क में थी और उसने रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी।

e0a4b6e0a58de0a4b0e0a580e0a497e0a482e0a497e0a4bee0a4a-real श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आई महिला और उसका साथी गिरफ्तार

पति के जेल जाने के बाद जुड़ा संपर्क

जांच एजेंसियों के मुताबिक, महकदीप कौर का पति एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। उसके जेल जाने के दौरान ही महकदीप पाकिस्तान में बैठे दो संदिग्ध लोगों के संपर्क में आई थी, जिन्हें वह शाह और चाचा के नाम से जानती थी। एजेंसियों को शक है कि ये उनके कोडनेम हो सकते हैं। इनमें से एक हैंडलर ने कथित तौर पर महिला के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसे भरोसे में लेकर देश विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार किया। इस दौरान उसे पैसों का लालच भी दिया गया था।

ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश

एटीएस के अनुसार, गत 3 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों का निशाना अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन थी। हालांकि, यह धमाका उस समय हुआ जब एक अन्य ट्रेन उस ट्रैक से गुजर चुकी थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटरी के नीचे लगे कंक्रीट स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए और लोहे के सरिए बाहर निकल आए।

हथियार और नकदी बरामद

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह फंडिंग और हथियार कहां से आए थे। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।