ए एयर इंडिया ने हटाई पाबंदियां, न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए शुरू की सीधी उड़ानें

ए एयर इंडिया ने हटाई पाबंदियां, न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए शुरू की सीधी उड़ानें

ए एयर इंडिया ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए अपनी सभी उड़ानों पर नॉन-स्टॉप यानी सीधी सेवाएं फिर से बहाल कर दी हैं। एयरस्पेस से जुड़ी पाबंदियों के हटने के बाद यह कदम उठाया गया है, जिससे पहले कुछ चुनिंदा सेवाओं में बीच में तकनीकी ठहराव की आवश्यकता पड़ती थी।

e0a48f-e0a48fe0a4afe0a4b0-e0a487e0a482e0a4a1e0a4bfe0a4-real ए एयर इंडिया ने हटाई पाबंदियां, न्यूयॉर्क और नेवार्क के लिए शुरू की सीधी उड़ानें

इस बहाली से प्रभावित रूट्स पर यात्रा के समय में पांच घंटे तक की कमी आई है। मार्ग में ईंधन भरने के लिए किए जाने वाले तकनीकी ठहराव के कारण जो यात्राएं लगभग 22 घंटे तक खिंच जाती थीं, वे अब लगभग 17 घंटे में पूरी हो रही हैं।

एयरस्पेस पाबंदियों का असर

इस साल की शुरुआत में भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने और क्षेत्रीय संघर्ष के चलते मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में लगी एयरस्पेस पाबंदियों ने भारत और उत्तरी अमेरिका के बीच उड़ानों के रूट को काफी प्रभावित किया था। इसके चलते दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाली सेवाएं ईंधन भरने के लिए रोम में तकनीकी ठहराव के साथ संचालित हो रही थीं।

एयरलाइन का कहना है कि एयरस्पेस की पाबंदियां कम होने के बाद अब भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए सभी चार भारत-न्यूयॉर्क मार्गों पर सीधी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं, जिससे सफर अधिक सुविधाजनक हो गया है।

लंबे मार्गों से बढ़ा था ईंधन का खर्च

इससे पहले जॉर्डन और मिस्र के रास्ते इन उड़ानों के लंबे होने के कारण उड़ान के घंटे बढ़ गए थे। पिछले महीने एक वरिष्ठ एयरलाइन अधिकारी ने बताया था कि पश्चिमी एशिया के संकट सहित एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण उड़ानों पर काफी असर पड़ा था, जिससे विमानों को अधिक दक्षिण की ओर जाना पड़ा और ईंधन का खर्च भी बढ़ गया था।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

दिसंबर के शुरुआती दिनों में बुलाई जा सकती है संसद, महिला आरक्षण और परिसीमन पर होगी चर्चा

Next post

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आई महिला और उसका साथी गिरफ्तार