2019 के कांवड़ मेले को सकुशल सफल बनाने के लिए ज्वालापुर कोतवाली में किया गया मीटिंग का आयोजन

सह संपादक अमित मंगोलिया
संपादक पीयूष वालिया

आज कोतवाली ज्वालापुर परिसर में कावड़ मेला 2019 के सकुशल संपन्न कराने हेतु सर्व समाज व्यापार मंडल व अन्य मौजूद व्यक्तियों की एक मीटिंग आहूत की गई जिसमें कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत मौजूद व्यक्ति सहित क्षेत्राधिकारी सदर महोदय श्री आयुष अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा व तहसीलदार हरिद्वार तथा विद्युत विभाग जल संस्थान विभागों के प्रतिनिधि कोतवाली ज्वालापुर का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे प्रतिवर्ष के भाती इस वर्ष भी सभी नगर वासियों से व सभी शहर के मौजी लोगों कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने अपील की गई की कावड़ मेला 2019 को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें व किसी भी प्रकार की किसी को मेले में आपत्तिजनक कोई वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ऐसा करना हम सब हरिद्वार के नगर वासियों का परम कर्तव्य है
ओर मीटिंग में आए हुए शहर के सभी लोगों ने मेले को संपन्न बनाने व व्यवस्था बनाने में अपनी अपनी राय दी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment