भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 अभियुक्त गिरफ्तार स्पेयर पार्ट्स की दुकान से हुई लाखों की चोरी का भगवानपुर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मीडिया प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक
सह संपादक अमित मंगोलिया

भगवानपुर । भगवानपुर पुलिस ने स्पेयर पार्ट्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपी सहित चोरी का सामान बरामद किया हैं। साथ ही चोरी का समान खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार चोरों से लाखों रुपये का समान बरामद कर लिया हैं। बीते 20 अगस्त को शमशाद नाम के एक पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी गागलहेड़ी रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उसकी दूकान से कुछ अज्ञात चोरो ने लाखो रूपये की कीमत का सामान चुरा लिया है। पीड़ित शमशाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और चोरो की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को भगवानपुर पुलिस ने इस चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है और चोरी करने वाले तीन चोरों के साथ साथ चोरी का सामान खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किये गए सामान को बरामद के के साथ चोरी में इस्तेमाल किये गए ट्रक को भी बरामद कर लिया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मित्र पुलिस के जांबाजों ने अपनी जान जाखिम में डाल महिला को बचाया

Next post

भगवानपुर पुलिस ने लापता युवक को स्कुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है अस आई एल पी भिज्जवाल की सूज बुझ से मिला व्यक्ति

Post Comment