मित्र पुलिस के जांबाजों ने अपनी जान जाखिम में डाल महिला को बचाया

संपादक पीयूष वालिया

यह आम धारणा है कि पुलिस घटना के बाद मौके पर आती है, लेकिन देहरादून की रायपुर पुलिस ने इस मिथक को तोड़ दिया है। पत्नी की जान लेने पर अमादा पति के खुखरी के वार को Uttarakhand Police के कांस्टेबल ने अपने ऊपर लेकर महिला को बचा लिया। शनिवार रात करीब 11.35 बजे पुलिस कंट्रोल रुम देहरादून के फोन की घंटी बजी। फोन उठाया तो दूसरी ओर से बेहद घबराई हुई महिला सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। लड़खड़ाती जुबां में वह बस इतना ही बोल पाई- मुझे बचा लो। मैं रायपुर से बोल रही हूं। मेरा पति मुझे खुंखरी से मारने वाला है। इस पर तुरंत कंट्रोल रुम से रायपुर थाने को सूचना दी गई। ठीक दस मिनट बाद उत्तराखण्ड पुलिस के दो जवान भारती के घर पहुंच गए। पुलिस की इसी फुर्ती से भारती की जान बच गई।

यह घटना देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरुग्राम की है। भारती नाम की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी कि नशे में धुत उसका पति रिटायर्ड फौजी संदीप सिंह रावत उसकी हत्या करने पर आतुर है। सूचना पर चीता मोबाइल के कांस्टेबल राजेश कुंवर और गोपाल दास तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय संदीप हाथ में खुखरी लेकर पत्नी से मारपीट कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन संदीप खुखरी से अपनी पत्नी भारती पर प्रहार करने लगा। कांस्टेबल राजेश कुंवर ने बीच में आकर वार को विफल कर दिया, पर खुखरी के हमले से राजेश के माथे और आंख के नीचे घाव हो गया और खून बहना शुरु हो गया। कांस्टेबल राजेश ने हिम्मत नहीं हारी और कांस्टेबल गोपाल दास के साथ मिलकर आसपास के लोगों के सहयोग से संदीप को पकड़ लिया। संदीप सिंह रावत के खिलाफ पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार से मारपीट व दुर्व्यवहार का मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन (स्टेट यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट, हरिद्वार)

Next post

भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3 अभियुक्त गिरफ्तार स्पेयर पार्ट्स की दुकान से हुई लाखों की चोरी का भगवानपुर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Post Comment