नशे के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली।

ज्वालापुर रिपोटर अब्दुल सत्तार
सह संपादक अमित मंगोलिया

उपनगरी मे बढते नशे के कारोबार के खिलाफ वरिष्ठ समाजसेवी नवाब भारती और आरटीआई कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार के नेतृत्व मे एक बाईक रैली पुलजटवाडा बाजार से होती हुई आर्य नगर से रानीपुर मोड पर नशा कारोबा रियों का प्रतिकात्मक पूतला फूंका कर समापन किया गया, उसके पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय मे पहुँचा वहाँ पहुँचकर एक ज्ञापन उपनगरी ज्वालापुर मे बढते नशे के कारोबार के खिलाफ दिया, ज्ञापन मे किशोर एवं युवा वर्ग के अंदर बढती नशे की लत पर चिन्ता जाहिर की तथा ज्वालापुर कोतवाली की कार्यशैली पर भी नाराजगी का इजहार किया गया, तथा जल्द से जल्द नशा कारोबारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई, साथ ही साथ ज्ञापन मे कहाँ गया कि यदि उपनगरी से 15 दिन के अंदर अंदर नशे के कारोबार को बंद नही किया गया तो नवाब भारती अपने साथियो सहित धर्मनगरी के किसी प्रसिद्ध चौक पर भूख हडताल पर बैठेगे, आपको बताते चले कि अब्दुल सत्तार आरटीआई कार्यकर्ता एवं नवाब भारती काफी समय से समाजसेवा मे लगे हुए है,तथा उपनगरी को नशे से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे है, रैली मे मुख्यरूप से अरशद कुरैशी, आफताब सैफी, आसिफ, वसीम कुरैशी, आमिर कुरैशी, नसीर प्रधान आदि काफी संख्या मे युवा शामिल रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकसभा हरिद्वार के सैकडों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने दिल्ली में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री माननीय डा रमेश पोखरियाल निशंक जी से भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

Next post

स्कूल जा रहे छात्र के अपहरण का प्रयास-पुलिस ने आरोपी की तलाश में खंगाले खेत

Post Comment