स्कूल जा रहे छात्र के अपहरण का प्रयास-पुलिस ने आरोपी की तलाश में खंगाले खेत

रुड़की रिपोर्टर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर में एक छात्र के अपहरण और चाकू मारने की घटना प्रकाश में आई है। मौके पर पंहुंची पुलिस ने खेतों में आरोपियों की तलाश की। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का तेलीवाला निवासी एक छात्र हुसैन पुत्र अशरफ उम्र 13 वर्ष साइकिल से आज सुबह पनियाला रोड स्थित अपने स्कूल जा रहा था। छात्र ने बताया कि जब वह रास्ते मे था तो सड़क किनारे एक खेत मे एक व्यक्ति ने उसे चाकू के बल पर खींचने का प्रयास किया। छात्र किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर भागा तो उसका बैग और छिपे बदमाश के पास रह गयी। घटना की जानकारी छात्र ने आसपास के लोगों और स्कूल स्टाफ को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र से पूछताछ की। और उसके बताए स्थान पर पहुंचकर खेतो में छिपे बदमाश को ढूंढने का प्रयास किया। वहीं घटना का बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।वहीं इस सम्बंध में एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि बच्चे की उम्र 13 वर्ष है और वह दूसरी कक्षा में है वो पढ़ाई का इच्छुक नही है इसलिए बहाने बाजी कर रहा है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment