खाईबाडी वे सट्टेबाजों के खिलाफ मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान व पूरी पुलिस टीम ने दी दबिश

संपादक अमित मंगोलिया
संपादक पीयूष वालिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेश अनुसार थाना ज्वालापुर क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके विरुद्ध परिपेक्ष में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमान शहर अधिकारी सदर महोदय के निर्देश में थाना ज्वालापुर क्षेत्र से सट्टे की खाई बाड़ी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था इस काम में थाना क्षेत्र ज्वालापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान को मिली सूचना के अनुसार घास मंडी में बड़ी तादात में एक घर मे काफी दिनों से जोरो सोरो पर सट्टे की खाईबाड़ी ,चिड़िया बाजी व जुवा खेलने करने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान ने व ज्वालापुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तो कुछ लोग एक चार्ट जिसमें विभिन्न प्रकार के चित्र बने हुए थे जिस पर यह लोग पैसा रख कर जुआ खेल रहे थे खेल को स्थानीय भाषा में तोता मैना का खेल कहा जाता है जिन को तत्काल पुलिस द्वारा ,सामान व पैसे के सहित निम्न अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसमें महेंद्र पुत्र किशोरी लाल ,दीपक पुत्र प्रेमसुंदर, रिजवान पुत्र निसार, खलील पुत्र शकील ,सोहेल पुत्र इरफान, ललित पुत्र प्रेमचंद ,बिलाल पुत्र याकूब बृजेश पुत्र रमेश, श्रवण कुमार पुत्र मोवासी, सोनू पुत्र सतीश ,प्रवीण पुत्र मोनु,नगदी ₹4240 व एक चार्ट के साथ एक घर में जुआ खेलते हुए मौके पर गिरफ्तार किए गए जिसमें की अभ्यार्थियों पर मुकदमा अपराध संख्या 478 / 19 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment