मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे दो लोग हिरासत में-लोगों ने की जमकर नारेबाजी

रुडकी रिपोटर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया
रुड़की। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे हैं आजाद नगर के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोग पिछले कई दिनों से आजाद नगर चौक से डिवाईडर हटाये जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।
रूड़की के नेहरू स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीँ आजाद नगर चौक पर कई दिनों से धरने पर बैठे थे उन्होंने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर खुफिया विभाग पहले से सतर्क था। धरनारत दो लोग हाथ में काले झंडे लेकर आजाद नगर चौक पहुंचे और वहां नारेबांजी की।इस दौरान मौके पर पंहुंची पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर कूच करने से पहले नवींन जैन और दीपक लाखवान को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आजाद नगर चौक पर लोगो ने जमकर नारेबाजी की

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

खाईबाडी वे सट्टेबाजों के खिलाफ मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान व पूरी पुलिस टीम ने दी दबिश

Next post

मुख्यमंत्री दे गए रूड़की को ढेर सारी सौग़ात,नगर निगम चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र।पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का किया शुभारम्भ।

Post Comment