ज्वालापुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह गिरफ्तार

रिपोर्टर इरफान अहमद
सह संपादक अमित मंगोलिया

ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा में सोमवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।सोमवार रात कैथवाड़ा निवासी प्रवेज पुत्र इस्लाम और शकील पुत्र नसीम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें इस्लाम, तन्नू व शाहनवाज घायल हो गए। सूचना मिलते ही ज्वालापुर बाजार चौकी इंचार्ज देवेंद्र चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत कराया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। लेकिन बाद में पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के इस्लाम, तनवीर, फुल्लू व शाहनवाज और दूसरे पक्ष के शकील व नईम को गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया। ज्वालापुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने बताया कि दोनों पक्षों के कई लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

शिक्षा ही तरक्की का आधार है,जिसे हासिल कर बच्चे अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ सकते हैं।

Next post

गागलहेड़ी पुलिस ने 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर चलाया सफाई अभियान

Post Comment