शिक्षा ही तरक्की का आधार है,जिसे हासिल कर बच्चे अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ सकते हैं।

रिपोर्टर इरफान अहमद
संपादक अमित मंगोलिया

उक्त बातें रामनगर स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर अट्ठारह में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश मेहंदीरत्ता गुलशन,अनेजा तथा संजीव मेंदीरत्ता ने स्कूल के सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण के अवसर पर कही।उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ लिख कर आगे बढ़ना होगा।अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से ही जहां बच्चों का विकास संभव है,वहीं देश का भी विकास होगा।उन्होंने कहा कि समाजसेवी गौरव गोयल द्वारा समय-समय पर स्कूल में निर्धन परिवारों के होनहार बच्चों को जो पाठक सामग्री निशुल्क दी जाती है,उससे बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता तो आती है,वहीं उनमें अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने की चेष्टा भी जागृत होती है।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा के द्वारा बच्चों में अच्छे संस्कार व सद्गुण उत्पन्न होते हैं और उनका प्रयास है कि वह गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी न किसी रूप में अपनी ओर से जो भी मदद हो उपलब्ध करा सके।इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जान इलाही,सहायक अध्यापक सुमन वत्स,निर्मला सिन्हा,रीता रानी,पूनम अरोड़ा, दीपा शर्मा,फूलकली तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की करवाई की सरेआम धज्जियां उड़ाता डॉ जिस क्लिनिक बन्द किया गया उसमे हो रहा ईलाज प्रशासन का कोई डर नही

Next post

ज्वालापुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह गिरफ्तार

Post Comment