दीवाली पर्व के निमित्त आश्रम में भण्डारा

सह संपादक अमित मंगोलिया

संपादक पीयूष वालिया
हरिद्वारः हिन्दू संस्कृति में दीपावली पर्व का अत्यन्त महत्व है। धनतेरस से आरम्भ होकर भाईदूज तक चलने वाले इस पाँच दिवसीय पर्व पर पूज्य संतश्री आशारामजी

IMG-20191025-WA0050-1-300x169 दीवाली पर्व के निमित्त आश्रम में भण्डारा

बापू आश्रमों द्वारा देशभर के पिछड़े व गरीब आदिवासी क्षेत्रों में विशाल भण्डारों का आयोजन किया जाता है जिसमें खील, बताशे, मिठाई, मोमबत्ती, राशन, वस्त्र, दक्षिणा आदि का वितरण होता है।

IMG-20191025-WA0049-300x169 दीवाली पर्व के निमित्त आश्रम में भण्डारा

हरिद्वार आश्रम मीडिया प्रभारी नीलू अरोड़ा ने बताया कि आज धनतेरस के शुभ अवसर पर हरिपुरकलां स्थित आश्रम में भी भण्डारे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे, महिलायें व बुजुर्ग अधिक संख्या में पहुँचे। पूज्य बापूजी के वीडियो सत्संग भजन-कीर्तन व भोजन प्रसादी के पश्चात् सभी को आवश्यक सामग्री व दक्षिणा प्रदान की गई।इस अवसर पर रमेश पाहुजा, दीपक, योगेश, अजय, कृतिका, वसुन्धरा, इन्दिरा, डाक्टर सुधा आदि उपस्थित रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री दे गए रूड़की को ढेर सारी सौग़ात,नगर निगम चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र।पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का किया शुभारम्भ।

Next post

अधिकारी को मारने के लिए पार्षद ने निकाला जूता, नगर निगम हरिद्वार में हुआ हंगामा,पढ़िये पूरी खबर।

Post Comment