कोरोना के भय से खाकी ने चमकाई कोतवाली-दवाईयों का किया छिड़काव

img_20200318_110104-768x5247753658167392815729 कोरोना के भय से खाकी ने चमकाई कोतवाली-दवाईयों का किया छिड़काव

कोरोना के भय से खाकी ने चमकाई कोतवाली-दवाईयों का किया छिड़काव…..

उत्तराखंड प्रभारी डॉ मो मुकर्रम मलिक

सह संपादक अमित मंगोलिया

रुड़की। कोरोना से बचाव के लिए सतर्क हुई रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कोतवाली परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दवाईयों का छिड़काव भी किया गया। साथ ही कोतवाली प्रभारी ने अधिनिस्थों को सचेत रहने की बात कही।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में सफाई अभियान चलाया गया। कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर दवाईयों का छिड़काव किया गया। साथ ही वाहनों के नीचे खड़ी घास और गंदगी को भी मौके से पुलिस कर्मियों द्वारा साफ किया गया। इस अवसर पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि आज कोरोना के कारण पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है उन्होंने कहा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है और हम जितना सावधान रहेंगे उतना ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सचेत रहें और लगातार मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कुदरत का खूबसूरत तोहफा है ! आँखें है तो दुनिया रंगीन है, वरना चारों ओर अंधेरा है, इसलिए आँखों की सुरक्षा भी जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें कम नजर आता है या चश्मा लगाना पड़ता है।

Next post

लिब्बरहेड़ी शुगर मिल में चढ़ा किसानों का पारा-मिल अधिकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा….

Post Comment