पंतनगर के क्वारंटीन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार, पुलिस में मचा हड़कंप

बृहस्पतिवार सुबह पंतनगर के टैगोर भवन से तीन, जबकि अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह से एक कुल चार युवक फरार हो गए, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चारों युवक सितारगंज निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से 24 साल के बीच है।

टैगोर भवन छात्रावास में 24 जून से शक्ति फार्म सितारगंज निवासी तीन युवक क्वारंटीन किए गए थे। ड्यूटीरत कर्मचारियों ने 25 जून की सुबह गणना की तो कमरे में नहीं पाए गए। बताया जा रहा है कि तीनों कमरे की जाली तोड़कर भागे हैं।
इनमें मोनू राय, चंदन शाह और आकाश हैं। ये 24 जून को जनपद रामपुर से आए थे, टैगोर भवन छात्रावास में क्वारंटीन किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय अतिथि गृह में क्वारंटीन किया गया किशोर एक मुकदमे में वांछित था। चारों का बृहस्पतिवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाना था, लेकिन उससे पहले ही फरार हो गए। स्थानीय पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, साथ ही उनकी तलाश भी की जा रही है।
मास्क न पहनने पर 57 लोगों का चालान

गोपेश्वर में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर मास्क न पहनने वालों का चालान किया जा रहा है। अभी तक 57 लोगों का बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर चालान कर कुल 5700 रुपये धनराशि वसूली गई।

थाना गोपेश्वर की ओर से 13 लोगों का चालान किया गया। जबकि कोतवाली चमोली व थराली ने 22-22 लोगों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मास्क पहनकर ही सार्वजनिक स्थानों पर जाने की हिदायत दी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन रजिस्टर्ड मैं आशु आजम जी को जिला अध्यक्ष हरिद्वार बनाए जाने पर संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

Next post

45 साल पूर्व जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं: जावड़ेकर

Post Comment