45 साल पूर्व जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं: जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। देश में 1975 में आपातकाल थोपे जाने को लेकर जावड़ेकर ने कहा कि जिन्होंने 45 वर्ष पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

 

जावड़ेकर ने आपातकाल लागू होने के 45 साल पूरे होने पर कहा, ‘मुझे आश्चर्य होता है कि जिन्होंने 45 साल पूर्व लोकतंत्र की हत्या की, आज वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘जिस पार्टी ने पूरे तंत्र को कुचल कर रख दिया, download-300x158 45 साल पूर्व जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं: जावड़ेकरलोगों की आजादी छीन ली और हजारों लोगों खासकर विपक्षी लोगो को जेल भेज दिया, आज वे आजादी के नारे बुलंद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।
जावड़ेकर ने कहा, ‘25 जून 1975 को कांग्रेस ने एक परिवार को बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया। इसके 45 साल बाद आज भी कांग्रेस वही कर रही है। एक परिवार को बचाने का काम।’

गौरतलब है कि देश में आपातकाल का समय 1975 से 1977 के बीच 21 महीने के काल को कहा जाता है, जिसे इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए लागू किया गया।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment