राजनाथ आज करेंगे 43 पुलों का वर्चुअल उद्घाटन, सात राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड सहित  सात सीमावर्ती राज्यों लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बने 43 पुलों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन पुलों में से ज्यादातर रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में हैं। इनसे सुरक्षा बलों और हथियारों के शीघ्रता से पहुंचाने में मदद मिलेगी। रक्षामंत्री सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बने इन पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। बता दें कि चीन से तनाव के मद्देनजर ये पुल अहम भूमिका निभाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा पुल

जम्मू-कश्मीर में 10, उत्तराखंड-अरुणाचल में 8-8, लद्दाख में 7, सिक्किम-पंजाब में 4-4 व हिमाचल में दो।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment