उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशी की लहर : पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका

आगामी माह में पुलिस के सिपाही पद पर 1500 पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी हो सकते हैं। यह पद पिछले दिनों प्रमोशन के बाद खाली हुए हैं। इसके साथ ही इंटेलीजेंस के दारोगाओं को भी जल्द प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। इसके बाद पूर्व में सिविल पुलिस और अब इंटेलीजेंस के इन नए इंस्पेक्टरों को जल्द तैनाती मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
दरअसल, पिछले दिनों शासन के आदेश पुलिस मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के प्रमोशन संबंधी आदेश जारी किए थे। शासन ने एक माह के भीतर इन दोनों पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने के निदे़श दिए थे। ऐसे में नियत समय पर ही पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी कर दिए। इनमें 100 हेड कांस्टेबल को दरोगा और 1200 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल बनाया जाना है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

बिहार चुनाव 2020: चुनाव प्रचार में लगा ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड अभिनेत्री द्वारा औरंगाबाद में रोड शो

Next post

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद सैमसंग को बनाया नंबर वन, चेयरमैन ली कुन-ही का 78 की उम्र में हुआ निधन