सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए 01अभियुक्त गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए 01अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी गढ़वाल कु पी रेणुका देवी द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान एक व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र को रू0 1,470/- 01 सट्टा डायरी, एक पैन व एक गत्ता के साथ जुआ का सट्टा लगाते हुये टैम्पू स्टेण्ड झण्डीचौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 43/2021धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
नामपताअभियुक्तः-दीपक कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी- वार्ड न0- 39 झण्डीचौड़ कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढद़वाल.
बरामद_मालः- 1,470/- रु0 व 01 सट्टा पर्ची, पैन व एक गत्ता
पुलिस_टीमः-कान्स. 419 ना0पु0 नवीन क्षेत्री कान्स. 326 ना0पु0 होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।