हॉस्टल में छात्रा को लगी गोली, पुलिस को हर्ष फायरिंग का अंदेशा

हॉस्टल में छात्रा को लगी गोली, पुलिस को हर्ष फायरिंग का अंदेशा

 

देहरादून: थाना पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक हॉस्टल में छात्रा को गोली लगी है. छात्रा के दाएं हाथ में गोली लगने से गहरा घाव बन गया है. घटना के तीन घंटे बाद इसकी सूचना अन्य छात्राओं ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह से गोली छात्रा को लगी है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत दूर से चलाई गई है. ऐसा प्रतीत होता है कि हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा को गोली आकर लगी है. छात्रा के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है

थाना पटेल नगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को देर रात छात्रा के गोली लगने की सचना मिली थी, सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोली 32 बोर सिविलियन पिस्तौल से चलाई गई है. जिस तरह से गोली छात्रा को लगी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बहुत दूर से चलाई गई है. आसपास कोई बारात निकली होगी. जिस दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग में गोली चलाई और गोली छात्रा को लग गई. जांच में किसी प्रकार की रंजिश की बात सामने नहीं आ रही है

पुलिस के अनुसार, छात्रा के दोस्त के माता-पिता हॉस्टल आए हुए थे. छात्रा उनसे हॉस्टल में बात कर रही थी. उसी दौरान छात्रा को लगा कि उसके हाथ में जलन हो रही है. जलन होने के बाद जब छात्रा ने जैकेट निकाल कर देखा तो पता चला कि उसके दाएं हाथ से खून बह रहा था. इसके बाद पता चला कि जैकेट में एक गोली भी फंसी हुई थी. करीब 3 घंटे बाद अन्य छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment