तपोवन रेस्क्यू का अपडेट: अब तक मिले कितने शव, कितने लापता? जानिए यहां….

तपोवन रेस्क्यू का अपडेट: अब तक मिले कितने शव, कितने लापता? जानिए यहां….

 

चमोली । उत्तराखंड के चमाेली जिले में आई आपदा के बाद वहां लगातार राहत व बचाव का कार्य जारी है। आज गुरुवार को एक और शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 59 शव बरामद किए जा चकुे हैं। इसके साथ ही 27 मनव अंग भी मिले हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, बीआरओ जुटकर टनल में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। लापता ग्रामीणों व श्रमिकों की खोजबीन भी जारी है।

आपको बता दें कि 31 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। तपोवन व आसपास के क्षेत्रों में आई आपदा के बाद कुल 204 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा 56 परिजनों एवं 49 शवों के डीएनए सैंपल मिलान हेतु देहरादून लैब में भेजे गये हैं। शवों से मिले आभूषण, टैटू एवं अन्य पहचान चिन्हों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सुरक्षित रखा जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।