हिमाचल प्रदेश के चंबा बस हादसे में अब तक 9 की मौत, 9 जख्मी

हिमाचल प्रदेश के चंबा बस हादसे में अब तक 9 की मौत, 9 जख्मी

हिमाचल प्रदेश (Chamba Bus Accident) के चंबा जिले में जो बस हादसा हुआ था उसमें अब तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले तक 6 लोगों की मौत की बात कही गई थी, अब मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने जान गंवाने वालों के परिवार की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है.

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा (Chamba Bus Accident) में सुबह दस बजे के करीब एक भयानक हादसा हुआ था. इसमें चंबा के तीसा में सवारियों से लदी एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई. चंबा के पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार ने बताया था कि हादसा बुधवार सुबह तीसा उपमंडल में हुआ. उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बस चम्बा से तीसा जा रही थी.

ताजा अपडेट के मुताबिक, हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 9 ही लोग घायल हैं. चंबा चिले के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल जान गंवाने वाले सदस्यों के परिवार को 20-20 हजार रुपये और घायल लोगों को 5-5 हजार रुपये की तत्कालिक मदद दी गई है. घायल लोगों को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो बस तीसा के कॉलोनी मोड़ पर डिसबैलेंस हो होकर खाई में जा गिरी. इस बस में कई विद्यार्थी सवार थे.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।