गजब एसएसपी के जनसंवाद के बाद दूसरे दिन ही अपराधियों का कोटद्वार में कमाल

गजब एसएसपी के जनसंवाद के बाद दूसरे दिन ही अपराधियों का कोटद्वार में कमाल
कोटद्वार। एसएसपी पौड़ी पी रेनुका देवी के कोटद्वार में जनसंवाद के दूसरे दिन ही अपराधियों ने पुलिस की हवा निकाल कर रख दी। जहां रेलवे स्टेशन के समीप बाजार पुलिस चौकी के नजदीक अपराधियों ने चैन स्नेचिंग कर एक महिला की चेन स्नैच कर अपने हाथ की सफाई दिखाई, वहीं जौनपुर में पैट्रोल चोरी कर हाथ की सफाई दिखा कर पुलिस की चुस्ती फुर्ती पर सवालिया निशान लगा दिए। बताते चलें कि ठीक दोपहर को जौनपुर में पेट्रोल चोर अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े बाइक से पेट्रोल निकल कर पुलिस को चुनौती दे डाली। मामला सीसी फुटेज में कैद हुआ है। शनिवार को एसएसपी पौड़ी के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के साथ जन संवाद में सुनवाई के बाद भी कोटद्वार पुलिस कितनी मुस्तैद है ….? कोटद्वार की रविवार को हुई घटनाओं से साफ पता चलता है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।