मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का विधानसभा कूच

मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का विधानसभा कूच

गोपेश्वर। चमोली जिले के गोपेश्वर में सड़क की मांग को लेकर भराड़ीसैण जा रहे घाट क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान पुलिस ने जंगलचट्टी बैरियर पर रोक दिया। पुलिस के साथ आंदोलनकारियों की तीखी नोक-झोंक भी हुई। पुलिस के बैरियर को पार कर आंदोलनकारी पैदल दिवालीखाल को निकल पड़े।

आपको बता दें कि घाट में नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग को डेढ़ लाईन चौड़ा करने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। इसी के तहत आंदोलनकारियों ने जंगलचट्टी बैरियर को तोड़ दिया। तिरंगा यात्रा निकाल विधानसभा की ओर कूच किया। पुलिस ने उनपर पानी की भी बौछारें की। आपको बता दें कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।