कुंभ कार्यों को लेकर बंशीधर भगत ने ली अधिकारियों की बैठक

कुंभ कार्यों को लेकर बंशीधर भगत ने ली अधिकारियों की बैठक

 

हरिद्वारः कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आज महाकुंभ के कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही कुंभ में हो रहे विकास कार्यों के प्रगति को भी जाना. कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मेला नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ महाकुंभ को बैठक की. बैठक में राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद समेत संबंधिति अधिकारी शामिल रहे. इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि आज मेला नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ कार्यों पर चर्चा की गई है. साथ ही अधिकारियों से कुंभ में कोविड की गाइडलाइन पालन कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि आज की बैठक ताजा स्थितियों को समझने के लिए बुलाई गई है. कुंभ से जुड़े सभी अधिकारी अपनी ओर से बेहतर कार्य कर रहे हैं. कोरोना के कारण काफी चुनौतियां कार्यों में आ रही है, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार का उद्देश्य महाकुंभ को दिव्य भव्य बनाने का है.

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।