मुख्यमंत्री ने पूरे किये अपने तीन वायदे-रीना सिंह

मुख्यमंत्री ने पूरे किये अपने तीन वायदे-रीना सिंह

झील का निर्माण रह गया बाकी

मनोज नोडियाल

कोटद्वार। राष्ट्रीय जन संघ सेवक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी भाजपा नेत्री रीना सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा डाडामंडी गेंद मेले में रैली के दौरान क्षेत्रीय जनता से किए गए चार वायदों में से तीन को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आयरन लेडी रीना सिंह ने कहा कि विगत 13 जनवरी को मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत डाडामण्डी गेंद मेले में शिरकत की थी। इस दौरान क्षेत्रीय जनता की माँग पर मुख्यमन्त्री द्वारा डाडामण्डी गेद मेले को राजकीय मेला घोषित करने, खेल भवन का निर्माण करने, इंटर कॉलेज मटियाली में आग से जले भवन का निर्माण करने तथा मटियाली के निकट खोह नदी पर झील का निर्माण करने की घोषणा की गयी थी। जिनमें से तीन घोषणाओं को मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जा चुका है। जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मटियाली में खोह नदी पर झील का निर्माण करने की घोषणा पर भी कार्य करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भी डाडामंडी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्रस्तावित झील का यथाशीघ्र निर्माण कराने की माँग की है।जन संघ सेवक मंच के प्रदेश अध्यक्ष व भजपा नेत्री अनिता शर्मा ने भी क्षेत्रीय जनता के तरफ से मुख्यमंत्री को आभार प्रकट करते हुए प्रस्तावित झील को यथाशीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।