मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

स्थानिक आयुक्त को दिल्ली एम्स प्रबंधन व चिकित्सकों से समन्वय के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  हरीश रावत  को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि  हरीश रावत जी दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि श्री हरीश रावत जी शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री कार्रवाई करते हैं लैंसडौन बिधायक बिरोध उत्तरखंड में ये कैसा न्याय ये कैसी राजनीती : रावत

Next post

बन्जर भूमि को आबाद करने के लिए मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाय।