फिर चौंकाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र , कैबिनेट विस्तार की संभावना तेज !

फिर चौंकाएंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र , कैबिनेट विस्तार की संभावना तेज !

देहरादून। गैरसैंण को लेकर अक्सर आवाम को चौंकाते रहे सीएम त्रिवेंद्र एक बार फिर गैरसैंण में हो रहे बजट सत्र में बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल, सीएम ने ऐसे संकेत दिए हैं कि सत्र के दौरान वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा कर सकते हैं। ऐसे में मंत्री पद की दौड़ में लगे विधायकों की पूरी नजर गैरसैंण सत्र पर लगी है।
दीगर है कि रावत मंत्रिमंडल में 3 पद रिक्त हैं लेकिन आलाकमान की हरी झंडी न मिलने के कारण अब तक विस्तार संभव नहीं हो पाया था। अलबत्ता, सीएम के दिल्ली दौरे के बाद से ही यह कयास लगने लग गए है कि अब किसी भी दिन मंत्रिमंडल विस्तार संभावित है। 17 नए राज्यमंत्री बनाकर खुद सीएम रावत ने इन आशंकाओं को बलवती कर दिया है। बीते रोज कुमाऊं के द्वाराहाट में भी उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि गैरसैंण सत्र में विस्तार संभव है। सूत्रों का कहना है कि विस्तार में रावत ने संतुलन साधने के लिए दोनों मंडलों से कैबिनेट में विधायकों को प्राधिनीतित्व दे सकते हैं। जबकि कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभावित है। चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी सरकार अब आवाम को साधने के लिए कुछ और जनकल्याणकारी निर्णय भी ले सकते हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।