पिथौरागढ़ की श्वेता का क्रिकेट टीम में चयन, देखिए पहाड़ की बेटी का जुनून

पिथौरागढ़ की श्वेता का क्रिकेट टीम में चयन, देखिए पहाड़ की बेटी का जुनून

पिथौरागढ़ । पहाड़ के एक और बेटी देश और दुनिया में खुद के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने जा रही है। पिथौरागढ़ के थल की रहने वाली श्वेता का चयन देश की महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बचपन में ही जब श्वेता दसवीं में पढ़ती है तब ही उसने अपनी एक सहेली से कह दिया था कि एक दिन वो क्रिकेट में अपना नाम रोशन करेगी और उसने इसे कर दिखाया।

श्वेता वर्मा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति आकर्षित हो गई थी। पांच साल की उम्र से उसने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उस पर क्रिकेट का जुनून सवार था और उसने आखिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बना ही ली। बताते हैं कि खेलने के लिए व लड़कों  के साथ रामलीला मैदान में पहुंचती थी। तब जब वो लड़कों से साथ क्रिकेट खेलती थी तो सभी हैरान होते थे।

श्वेता की बात जब आज साकार हुई है तो उसके साथियों को उसकी दृढ् संकल्प शक्ति को नमन् करने को विवश होना पड़ा है।  सीमांत की बेटी श्वेता के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने से सीमांत के खिलाड़ियों व लोगों ने खुशी जताई है। श्वेता का चयन टीम में विकेटकीपर के तौर पर हुआ है। नेटवर्क 10 की पूरी टीम की ओर से श्वेता को बहुत बधाई और भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।