Cm ने किया होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने जीएमएस रोड, देहरादून स्थित चौधरी फार्म हाउस में भारतीय वैश्य महासंघ द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

IMG-20210321-WA0050-300x200 Cm ने किया होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने होली की बधाई व शुभकानाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज द्वारा हर वर्ष होली-मिलन का यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी पर्वों को आपस में मिलजुलकर मनाये जाने की परम्परा रही है।

इस अवसर पर फूलों की होली के साथ ही होली मिलन के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं भव्य नृत्य भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, डीजीपी  अशोक कुमार, कार्यक्रम संयोजक  विनय गोयल, विधायक  विनोद चमोली,  खजान दास,  हरबंस कपूर, मेयर

सुनील उनियाल गामा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।