उत्तराखंड की दिशा को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठक

उत्तराखंड की दिशा को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठक

दिल्ली में स्थित गढ़वाल भवन में रविवार दिनांक 21 मार्च को सामाजिक संस्था 1UK टीम द्वारा उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाने एवं लोगों को जागरूक करने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

IMG-20210321-WA0052-300x135 उत्तराखंड की दिशा को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठक

संस्था के संस्थापक दिनेश बिष्ट जी ने बताया कि इस आयोजन में दिल्ली एनसीआर से ही नहीं अपितु उत्तराखंड से भी कुछ लोग एवं विभिन्न संस्थाएं पहुंची। विशिष्ट बात यह रही कि किसी भी तरह से इस कार्यक्रम को राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया गया और 1UK टीम अपने मुद्दों पर कायम रही।

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है, 1UK टीम द्वारा *एक परिवार से एक सरकारी नौकरी, मूल निवास वर्ष 1950 और हिमाचल प्रदेश जैसा भू-कानून* की मांगों को पिछले 3 वर्षों से लगातार उठाया जा रहा है, आज कार्यक्रम से ही मुख्यमंत्री सेक्रेटेरिएट एवं एक विधायक को सबके सामने फ़ोन किया गया जिससे उपस्थित लोगों के बीच स्वयं उत्तराखंड के प्रति आगे बढ़ने का विश्वास जगे।

टीम के अध्यक्ष  अजय बिष्ट जी ने कहा कि आज यदि युवा जिम्मेदारी नहीं उठाएंगे तो उत्तराखंड का भविष्य अंधेरे में चला जायेगा और बढ़ते पलायन के कारण उत्तराखंडी सभ्यता एवं संस्कृति विलुप्ति के कगार पर आ जायेगी। बैठक में बड़ी संख्या पुरुष ही नहीं अपितु महिलाएं भी शामिल रहीं और सबको अपने बात रखने का पूरा अवसर दिया गया।

अंततः एक बड़े कार्य के लिए सभी लोगों से स्वयं प्रण लेने का निवेदन भी टीम द्वारा किया गया जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा अपना वोटर कार्ड उत्तराखंड का ही बनवाने पर जोर दिया गया।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।