फटी जींस वाले बयान पर बोले सीएम तीरथ, किसी को ठेस पहुंची तो माफी चाहता हूं

फटी जींस वाले बयान पर बोले सीएम तीरथ, किसी को ठेस पहुंची तो माफी चाहता हूं

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने जींस वाले बयान पर कहा है कि अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी चाहते हैं। तीरथ सिंह ने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके बयान से अगर महिलाओं को ठेस पहुंची है तो वे क्षमा याची हैं।

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था।

अब सीएम तीरथ सिंह की क्षमायाचना से विवाद थमा है। सीएम तीरथ सिंह रावत के इस बयान के बाद उनकी पत्नी ने भी कहा था कि तीरथ सिंह महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं। उन्होने कहा था कि सीएम के बयान को अन्यथा लिया जा रहा है। आपको बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत के इस बयान के समर्थन में भी सोशल मीडिया पर हजारों लोग आए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।