कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिग्गज शिक्षाविदों से हाथ मिलाया

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिग्गज शिक्षाविदों से हाथ मिलाया

देहरादून, 26 मार्च 2021: कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने आज देहरादून में एक सेमिनार का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता इसके प्रेसिडेंट वैभव तिवारी और जेनरल सेक्रेटरी आलोक दीक्षित ने की। सेमिनार का उद्देश्य आम लोगों को सीएफआई टीम का परिचय देना और उत्तराखंड में सेवारत सदस्यों को विभिन्न पद भार देना था।

IMG-20210326-WA0064-300x253 कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिग्गज शिक्षाविदों से हाथ मिलाया
सेमिनार के दौरान आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र श्री जगदीश सिंह, डायरेक्टर, विद्यामंदिर क्लासेस, श्रीमती सीमा चैधरी, देहरादून, सुप्रसिद्ध रसायन विज्ञान शिक्षक डॉक्टर कुमार केशव और पूरे राज्य एवं विभिन्न शहरों के अन्य गणमान्य शिक्षकों को सीएफआई में विभिन्न पद और कार्यभार दिए गए।
सेमिनार में बोलते हुए आलोक दीक्षित (राष्ट्रीय महासचिव) ने कहा हमारी टीम में आप सभी का आना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है और हम शिक्षा जगत के आपके अनुभव और ज्ञान के साथ बेहतर आइडिया और पहल करते हुए आम इंसान और शिक्षा जगत को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा सीएफआई ने इस कठिन दौर में शिक्षकों और विद्यार्थियों के परिवारों की मदद करने की छोटी पहल की है और अन्य लोगों से भी अपील की है कि जो भी मुमकिन हो मदद करें।
जाने-माने शिक्षकों के अलावे कई अन्य लोगों ने सीएफआई की सदस्यता ली और शिक्षक, एवं संपूर्ण शिक्षा उद्योग के विकास के साथ विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और अन्य जुड़े लोगों के हित की रक्षा करने की शपथ ली।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियों को दी मंजूरी

Next post

किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हरबटपुर,आप अध्यक्ष ने मिलकर कहा, हर लडाई में किसानो के साथ खड़े – आप