भ्रष्टाचार एक केंसर है इसे हरेक को रोकने का प्रयास करना चाहिए-रीना सिंह

भ्रष्टाचार एक केंसर है इसे हरेक को रोकने का प्रयास करना चाहिए-रीना सिंह
मनोज नौडियाल
कोटद्वार।जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी भाजपा नेत्री रीना सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि आज भ्रष्टाचार एक केंसर है जिसे हरेक को ठीक करने का प्रयास करना चाहिए।
भ्रष्टाचार यानि भ्रष्ट आचार या व्यवहार, जिससे आज समाज के हर वर्ग के लोग शामिल है, जुड़े है. इनकी या इन जैसे लोगो का अपना एक अलग ही ग्रुप है, जिसमे लोगो के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है। दबित और शोषित वर्ग के लोग दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार से और भी दबते जा रहे है।मनुष्यो के मन का डर इस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए ज़िम्मेवार है।भ्रष्टाचारी कोई भी हो सकता है, सिर्फ सरकारी दफ्तर मे काम करनेवाले ही भ्रष्टाचार नहीं करते बल्कि औटोवाला, मजदूर, मिस्त्री, दुकानदार, प्राइवेट दफ्तरो मे काम करने वाले से लेकर प्यार मोहबत करने वाले भी भ्रष्टाचार का आचरण करते नजर आते हैं। ऑटोवाला- कभी मीटर से चलने का अनुरोध स्वीकार नहीं करता, मजदूर, मिस्त्री और जीतने भी स्किल वाले लोग है – जिसने जितना गर्ज देखा उतना ही पैसा ऐठ लेते है. स्कूल विद्द्या का मंदिर न होकर व्यापार केंद्र हो गया है।प्राइवेट दफ्तरो वाले अपने इंकम छुपा कर टैक्स बचते है और सरकारी योजनाओ का भरपूर लाभ उठाते है। प्यार मोहबत सिर्फ मौका परस्ती का नाम रह गया है, जो चिकनी बातों से शुरू होकर ब्लैकमेल पर खतम होता है।मनुष्य घर से निकलते ही भ्रष्टाचार यानि भ्रष्ट आचार से जूझना शुरू कर देता है, पग पग पर हो रहे भ्रष्टाचार का वह भी बदला भ्रष्टाचार से लेने कि सोचता है और जो जहां है वही अतिरिक्त आमदनी का उपाय शुरू कर देता है। इस प्रकार दोगुना भ्रष्टाचार बढ़ता जाता है।भ्रष्टाचार दूर करने के उपाय लोकपाल कानून लागू करना आवश्यक है।संक्षिप्त और कारगर कानून बनाने की जरूरत है। जिसे मैं अपने शपथ के साथ शुरू करू कि न तो रिश्वत ले और न ही रिश्वत दे। प्रशासनिक मामलों में पारदर्शिता बनाए और जनता को भागीदार बनाए।न्यायालय मे मामला त्वरित निपटारा हो।प्रशासनिक काम को उपयोगी बनाना आवश्यक है
लोकपाल स्वतंत्र रूप से कार्य करता रहे।कानून और सरकार पर से लोगों की मानसिकता बदलने कि आवश्यकता है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।