बेरोजगारी कम करने और हर व्यक्ति की सहूलियत को महाराज ने डाक विभाग को दिया फार्मूला
बेरोजगारी कम करने और हर व्यक्ति की सहूलियत को महाराज ने डाक विभाग को दिया फार्मूला
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राजभवन में आयोजित बसन्तोत्सव-2021 में प्रतिभाग कर पुष्प प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न स्टालों के साथ-साथ भारतीय डाक एवं तार विभाग के स्टाल पर जाकर अधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिये। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बसन्तोत्सव के मौके पर राजभवन में एक ओर जहां विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया वहीं दूसरी ओर उन्होने भारतीय डाक एवं तार विभाग के स्टाल पर जाकर अधिकारियों को सुझाव दिया कि डाक विभाग युवाओं को रोज़गार देने के अलावा एक ऐसी योजना बनाये जिसका लाभ जन सामान्य भी उठा सके।


