कुंभ क्षेत्र में बनेगा गढ़वाल आयुक्त का कैंप कार्यालय

कुंभ क्षेत्र में बनेगा गढ़वाल आयुक्त का कैंप कार्यालय

कुंभ-2021 में व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के साथ ही उत्तराखंड सरकार कुंभ मेले के प्रभावी एवं सफल संचालन पर जोर दे रही है. इसके साथ ही मेला कार्यों की गतिविधियों की रोजाना मॉनिटरिंग भी की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गढ़वाल आयुक्त को हरिद्वार में कैंप लगाने के आदेश दिए थे. जिसे देखते हुए गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने इस संबंध में कुंभ मेला के मेलाधिकारी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

जारी किए गए आदेश के अनुसार गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन ने इस बात का जिक्र किया है कि मेला क्षेत्र में रोजाना होने वाली गतिविधियों की नजदीक से समीक्षा की जा सके. इसके लिए मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कुंभ मेला पूर्ण होने तक हरिद्वार में कैंपिंग करने के निर्देश जारी किए हैं.

लिहाजा, कुंभ मेला अधिकारी को इस बाबत आदेश जारी किया गया है कि वह मेला नियंत्रण भवन, हरिद्वार में कैंप कार्यालय स्थापित करें. जहां पर मेले से संबंधित स्थाई एवं अस्थाई प्रकृति के कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श करने के साथ ही निर्णय लिया जाएगा.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।