पशुपालकों को आपदा के नियमों के तहत मिलेगा पशु नुक्सान का मुआवजा

पशुपालकों को आपदा के नियमों के तहत मिलेगा पशु नुक्सान का मुआवजा

लैंसडाउन वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले पशुपालकों के लिए राहतभरी खबर है. लैंसडाउन वन प्रभाग ने कार्य योजना तैयार कर वन्य जीवों से होने वाली पशु क्षति को आपदा के नियमों के तहत जोड़कर पशुपालकों को राहत देने की योजना बनाई है. इसके तहत गुलदार और टाइगर के द्वारा पशुपालकों के मवेशियों को नुकसान पहुंचाने पर मुवावजे की राशि में भारी बढ़ोत्तरी की है.

पहले गुलदार या टाइगर के द्वारा गाय को निवाला बनाने पर 15 हजार रुपये का मुआवजा वन विभाग की ओर से पशुपालक को दिया जाता था. लेकिन अब ये मुआवजा राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई है. वहीं गाय के बछड़े को गुलदार या टाइगर द्वारा निवाला बनाने पर पहले 500 रुपए का मुआवजा वन विभाग की ओर से दिया जाता था. आपदा के नियमों के तहत अब मुआवजा 16 हजार रुपये कर दिया गया है.

वहीं लैंसडाउन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि पशु क्षति को अब आपदा के नियमों के तहत जोड़ दिया गया है. इससे उम्मीद है कि अब वन विभाग के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध रहेगा. जो भी रियल केस होगा उसका निस्तारण समय पर कर दिया जाएगा.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।