जल्दी होगा घाट-नंदप्रयाग सड़क का चौड़ीकरण – सीएम तीरथ सिंह रावत

जल्दी होगा घाट-नंदप्रयाग सड़क का चौड़ीकरण – सीएम तीरथ सिंह रावत

गैरसैंण बजट सत्र के दौरान चमोली की घाट-नंदप्रयाग सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिन आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया था, उनको लेकर तीरथ सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने न केवल आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर दर्ज किये गए मुकदमों को वापस लिए जाने का निर्णय लिया है बल्कि सड़क चौड़ीकरण की मांग को भी पूरा करने का फैसला लिया है.

तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए थे जो फिलहाल जारी है. इस दौरान कई लोगों पर मुकदमे भी किये गए थे. ऐसे में तीरथ सिंह रावत ने न केवल इन क्षेत्रीय लोगों के मुकदमों को वापस लिए जाने का फैसला किया है, बल्कि उनकी इस पुरानी मांग को पूरा करने का भी निर्णय लिया है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।